लखनऊ 12 जनवरी (आरएनएस ) के अयोध्या रोड स्थित नीलगिरी चौराहा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतास अपार्टमेंट, रविन्द्रपल्ली में फ्लैट संख्या 73 और 74 में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह करीब 07:09 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक, ॥्ररु चौकी प्रभारी तथा रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।मौके पर जांच में सामने आया कि दोनों फ्लैटों के स्वामी हसीन अहमद हैं। आग फ्लैट संख्या 74 में लगी, जहां सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी अपने परिवार के साथ निवासरत थे। आग लगने के दौरान घबराहट में उनकी पत्नी निदा रिजवी, उम्र लगभग 45 वर्ष, आग के भय से छत से कूद गईं। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना में सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी, उम्र लगभग 50 वर्ष, भी झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं उनकी पुत्री जारा रिजवी, उम्र लगभग 20 वर्ष, को फायर ब्रिगेड की मदद से कमरे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों की जांच जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

