प्रयागराज 12 जनवरी (आरएनएस)। फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपने अधिकृत डीलर स्पीड आटोमोटिव सेल्स एलएलपी के माध्यम से माघ मेला 2026 के अवसर पर नि:शुल्क वाहन सेवा कैम्प का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य मेला अवधि में श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद बनाना है।
सेवा कैम्प का उद्घाटन महंत बलवीर गिरि जी महराज, महंत श्री बड़े हनुमान जी मंदिर के कर कमलों द्वारा विधिवत पूजन एवं आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ। महंत जी ने कैम्प के सफल संचालन तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं की नि:स्वार्थ सेवा हेतु फोर्स मोटर्स टीम को आशीर्वाद प्रदान किया।
यह फोर्स मोटर्स सेवा कैम्प प्रशिक्षित तकनीशियनों एवं पूर्ण सुविधाओं से युक्त सेवा वाहन के साथ अगले एक माह तक पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, जहाँ नि:शुल्क वाहन स्वास्थ्य जाँच, तकनीकी सहायता एवं आकस्मिक ब्रेकडाउन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन अवसर पर फोर्स मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी दर्शन पांडेय (रीजनल सर्विस मैनेजर), विवेक सिंह (टेरिटरी सर्विस मैनेजर), नितेश सिंह (टेरिटरी सेल्स मैनेजर) एवं विकास (टेक्निकल सपोर्ट मैनेजर) उपस्थित रहे।
स्पीड आटोमोटिव सेल्स एलएलपी की ओर से अनुज गुप्ता (मैनेजिंग पार्टनर), अंशुल उमराव (जनरल मैनेजर), जी पी सोनी (सर्विस हेड) सहित बिक्री एवं सेवा टीम मौजूद रही। बड़ी संख्या में ग्राहक एवं श्रद्धालु भी इस अवसर के साक्षी बने।
इस पहल के माध्यम से फोर्स मोटर्स ने माघ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सेवा, सुरक्षा और ग्राहक- केन्द्रितता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: सुदृढ़ किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

