प्रयागराज 12 जनवरी (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केरल के वायनाड से लोकसभा की सदस्य एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 54 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
परिवर्तन- प्रतिज्ञा- दिवस के रूप में मने प्रियंका के जन्म दिवस पर सोमवार अपराह्न आनंद भवन पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में जुटे पार्टीजनों ने केक काट उनके दीर्घायु की कामना की। कहा कि युवाओं की प्रेरणा स्रोत होने के साथ उनमें गजब की संगठनात्मक गुण और वोट खींचने की क्षमता है। उनमें दादी इंदिरा गांधी की छवि एवं कार्यशैली दिखती है। संसद में प्रियंका की क्षमता और उनकी झलक साफ दिखाई पड़ी।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, तलत अजीम , हसीब अहमद, अनूप त्रिपाठी, अफरोज अहमद, मानस शुक्ला, शाहनवाज खान, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, सुष्मिता यादव, मो. हसीन, कामेश्वर सोनकर, सुबूर खान, अजय श्रीवास्तव, नफीस कुरैशी, विशाल सोनकर, शकील अहमद, नसरीन बानो आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

