बस्ती 12 जनवरी (आरएनएस)। ई-रिक्शा से मायके जा रही युवती को धमका कर बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व गहने छीन लिए। घटना परसरामपुर के जीवनरायनपुर मखौडा धाम के पास हुई। पीडि़ता ज्योती सिंह पत्नी राजेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम गोंडा देवरिया, थाना रामपुरमथुरा, जिला सीतापुर ने अपनी तहरीर में बताया कि वह ससुराल से अपने मायके ग्राम महेवा सरहद्दी, थाना पैकोलिया जा रही थी। मखौड़ा धाम से आगे जीवनरायनपुर गांव के निकट बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग झपट्टा मार कर छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ झपट्टामारी का मुकमदा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

