बस्ती 12 जनवरी (आरएनएस)। बाइक से अपने भाई के साथ बाजार जा रहे युवक की रोक कर पिटाई कर दी गई। घटना मुंडेरवा के कुसम्हा चौराहा के पास हुई। पुलिस ने पीडि़त सुनील कुमार निवासी हथिरजा थाना मुंडेरवा की तहरीर पर करन, धमंडी व विवेक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने अपनी तहरीर में बताया कि वह बाजार जा रहा था तो चारों आरोपितों ने एक राय होकर उसके ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में उसका बाया हाथ टूट गया। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में चार महीने पहले भी विवाद हुआ था, जिसके प्रतिशोध में यह घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

