प्रयागराज 12 जनवरी (आरएनएस)। आज अल्पसंख्यक कांग्रेस ने नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन पर मिठाईयां बाट कर सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी की यौमे पैदाईश परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष अरशद अली ने बताया प्रियका गाँधी हौसले का नाम है। वह आज देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद की ज़बरदस्त मुखर सदस्य हैं जो कमजोर मजलूमों की बुलंद आवाज़ बनकर तानाशाही सरकार की हर गलत नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक लडऩे का काम करती है।
इस मौके मो हसीन शकील अहमद, नफ़ीस कुरेशी, मो ज़ाहिद, महफूज अहमद, मुख्तार अहमद, तबरेज़ अहमद, मो अल्तमस आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

