प्रयागराज 12 जनवरी (आरएनएस)। आज अपना दल एस विधानसभा विश्वनाथगंज के दक्षिणी जोन की बैठक दक्षिणी जोन अध्यक्ष / सभासद दशा राम पटेल के नेतृत्व में ग्राम जगदीशपुर पंचायत भवन पर संपन्न हुई। बैठक में जोन प्रभारी एवं जिला महासचिव वीरेंद्र पाल एवं सह प्रभारी विजय पटेल तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष आईटी सेल विपिन वर्मा ने किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपना दल एस जोन अध्यक्ष दक्षिण दशाराम पटेल ने कहा पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान विश्वनाथगंज विधानसभा स्तर से लेकर बहुत स्तर तक चलाया जा रहा है विधानसभा में पार्टी संगठन की तैयारी जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के कार्य के समीक्षा किया गया। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक रूप से कमजोर क्षेत्रों की पहचान का तत्काल विस्तार और मजबूती हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई।
बैठक में संजय पटेल सभासद (जिला उपाध्यक्ष युवा मंच), विनोद कुमार पटेल, संतोष प्रजापति (सेक्टर अध्यक्ष हरखपुर), शोभा लाल प्रजापति (बूथ अध्यक्ष सराय हरि नारायण) , मोहम्मद शाबान (बूथ अध्यक्ष सराय भीमसेन), लाली देवी (सेक्टर अध्यक्ष महिला मंच), ममता सिंह, रीना सिंह, साजिद अली (जिला कार्यकारी सदस्य), शिवकुमार पटेल (सेक्टर अध्यक्ष), दिलीप कुमार पटेल (बूथ अध्यक्ष), श्याम बाबू पटेल (बूथ अध्यक्ष जगदीशपुर), सुरेंद्र सिंह (बूथ अध्यक्ष), मनोज कुमार (बूथ अध्यक्ष चमरुपुर पठान), बसंत लाल पटेल (बूथ अध्यक्ष ढ्ढढ्ढ चमरुपुर पठान), अजय पासी (जिला महासचिव युवा मंच), रामखेलावन पटेल, दिनेश कुमार पटेल (जोन महासचिव), वरुण कुमार पटेल (बूथ अध्यक्ष), ओमप्रकाश पटेल (दक्षिणी जोन मीडिया प्रभारी), मानिक चंद पटेल, शिवदयाल पटेल, शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजकुमार पटेल, शिव प्रकाश मौर्य (विधानसभा उपाध्यक्ष), जगत बहादुर (सभासद गंभीरा), मन्नू पटेल, अजय सिंह, वीरेंद्र पटेल सहित अपना दल एस कार्यकर्ता पदाधिकारी पूर्व आईटी सेल विपिन वर्मा संजीव गहलौत जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

