प्रयागराज 12 जनवरी (आरएनएस)। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस के दौरान आचार्य शांति सागर सभागार हरि पर्वत पर संपन्न हुआ।
कार्यकारिणी 2026-2028 का चुनाव डॉ दिनेश त्रिपाठी वाराणसी एवं डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव सोनभद्र की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ जे एन सिंह रघुवंशी अध्यक्ष, डॉ मनोरंजन पाल प्रेसिडेंट ऑनर वेस्ट बंगाल, डॉ एन एस रघुराम महासचिव आंध्र प्रदेश, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आर एन सिंह जौनपुर चुने गए हैं।
उपाध्यक्ष डॉ विनोद सूरी हिमाचल प्रदेश, डॉ साहा देव बनर्जी पश्चिम बंगाल, डॉ आर ए ठाकुर बिहार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ जे पी श्रीवास्तव रायबरेली, डॉ पार्थसारथी शर्मा आगरा, डॉ अमित कुमार बिहार, सहायक सचिव डॉ भंवर सिंह प्रयागराज, डॉ सुतापा गुहा ठाकूरता झारखण्ड और कोषाध्यक्ष डॉ आर सी श्रीवास्तव वाराणसी चुने गए।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन के विकास और होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के लिए काम करेगी। डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सदस्यों का सहयोग और समर्थन हमें आगे बढऩे में मदद करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

