गोसाईंगंज-अयोध्या 12 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज कस्बे में बने बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी।युवक की पहचान कस्बे से सटे गांव काजीपुर गाडर निवासी अभय गौड़ 26 पुत्र रामकेवल के रूप में हुई।परिजनों के मुताबिक रविवार की देर रात्रि युवक खाना खाकर बाईपास हाइवे पर टहल रहा था। उसी समय समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन फानन में परिजन घायलावस्था में लेकर मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर पहुंचे,जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

