-टीईटी अनिवार्यता कानून वापस करने सहित तमाम मुद्दों को लड़कर जीतना होगा : अभिमन्यु तिवारी
अयोध्या 12 जनवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं एआईपीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय व शिक्षकों के मसीहा अभिमन्यु तिवारी के अयोध्या आगमन पर शान ए अवध होटल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में शानदार स्वागत हुआ, एवं प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई अयोध्या ने आशीर्वाद प्राप्त किया, जिला मंत्री अशोक वर्मा से स्वागत करते हुए कहा कि अभिमन्यु तिवारी जी ने हम सभी शिक्षक साथियों को उनका सम्मानजनक वेतन और अन्य सेवाशर्ते सरकार से संघर्ष करके दिलाया, बर्खास्त होने पर भी सरकार के आगे नहीं झुके,आज हम सभी को ऐसे महान शिक्षक नेता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि इस संघर्ष को जाया न होने दें और टीईटी अनिवार्यता कानून वापस करने सहित तमाम मुद्दों को लड़कर जीतना होगा, जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने मीडिया को बताया कि पूरे देश में एक मात्र वैधानिक मान्यता प्राप्त, शिक्षक हितैषी संघ का नेतृत्व हमारे अगुआ सुशील पाण्डेय कर रहे हैं डरने, घबराने की कोई जरूरत नहीं है बस सभी शिक्षक साथियों को कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की जरूरत है हर बड़ी से बड़ी समस्या का हल किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष फूल चंद सरोज का कहना है कि पूरे जनपद का शिक्षक सुशील पाण्डेय के संघर्ष को जनता है और शिक्षक संघ में आस्था रखता है। जनपद में स्वागत करने वालों में अवधेश यादव जिलाध्यक्ष, अशोक वर्मा जिला मंत्री, फूल चंद सरोज जिला कोषाध्यक्ष,उमाशंकर ब्लॉक संयोजक सोहावल, शिवनाथ, शैलेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

