-कुलपति ने की नैक मूल्यांकन तैयारी की समीक्षा बैठक
अयोध्या 12 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में नैक मूल्यांकन की तैयारी की समीक्षा बैठक कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक का उद्देश्य में नैक मूल्यांकन की तैयारी के दृष्टिगत चल रही प्रगति पर एट्रीब्यूट 1 (मानदंड) से लेकर के एट्रीब्यूट 11 तक के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को परखा गया। कुलपति ने कहा कि सभी मानदंडों में मानकों के अनुरूप करें प्रमाण पत्रों का अटैचमेंट। इसमें प्रमुख रूप से एट्रीब्यूट एक के अंतर्गत पीओएस, सीओ, पीएसओ के साथ एकेडमिक काउंसिल, फीडबैक मैकेनिजम, स्पोट्र्स मैनेजमेंट, एनईपी एलाइनमेंट, सेमिनार के साथ एट्रीब्यूट 2 में लैब कार्य, रिसर्च, अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को भी शामिल किया जाए। एट्रीब्यूट 3 और 4 के तहत वित्तीय प्रावधान और स्पोट्र्स की गतिविधियों से जुड़े बिन्दुओं पर टीम के संयोजकों द्वारा विवरण प्रस्तुत किया गया। मानदंड पाँच के तहत कोलैबोरेटिव लर्निंग, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, पियर्स एसाइनमेंट, एकेडमिक ग्रीवेंस सेल, के साथ एट्रीब्यूट 6 एवं 7 में स्टूडेंट्स काउंसलिंग, स्पोट्र्स क्लब, कल्चरल क्लब, सोशल क्लब के गठन की प्रगति की जानकारी के साथ ग्रीवेंस हैंडलिंग, ई गवर्नेंस में के कुछ बिंदुओं में आवश्यक सुधार करने के लिए निर्देशित किया। कुलपति ने डॉक्यूमेंट में फोटो कैप्शन, टीचिंग एंड राइटिंग, ग्रुप डिस्कशन, जियो टैग फोटो, नोटिस को मानकों के अनुरूप जोडऩे के निर्देश दिए। एट्रीब्यूट 9 में कुलपति ने रिसर्च फैलोशिप, कंसल्टेंसी ट्रेनिंग, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) शोध गतिविधियों जैसे प्रमुख बिंदुओं का परीक्षण किया। एट्रीब्यूट 11 के विभिन्न मानदंडों को परखा गया। इसमें विश्वविद्यालय की यूनीकनेस के तहत कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को जोडऩे के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, प्रो. सी के मिश्र, प्रो सिद्धार्थ शुक्ल प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो.अनुप कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो शैलेंद्र कुमार, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. अभिषेक सिंह, क्षितिज द्विवेदी व अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

