भोपाल 13 जनवरी (आरएनएस)।मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के बाद पुलिस मुख्यालय ने हॉक फोर्स के जवानों को बड़ी सौगात दी है। पुलिस मुख्यालय ने नक्सल मुठभेड़ों में साहसिक भूमिका निभाने वाले 61 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का फैसला किया है। इनमें से 60 पुलिसकर्मियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाएगी, जबकि एक पुलिसकर्मी का प्रमोशन लिफाफा बंद कर दिया गया है।
ये सभी पुलिसकर्मी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) और बालाघाट जिला पुलिस बल से संबंधित हैं। इन जवानों को प्रतिबंधित माओवादी के जीआरबी डिवीजन के मलाजखंड दलम के चार एरिया कमेटी सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए पदोन्नति दी जा रही है। मारे गए नक्सलियों में रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), सुमन, इमला उर्फ तुलसी और रवि मडावी उर्फ बदरेको शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सूचीबद्ध सभी पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की कार्रवाई की जाएगी।
सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने : सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन पाने वालों में बिपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह बिदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा और नर्वदेश श्रीवास्तव शामिल हैं।
एएसआई से एसआई : मुनेंद्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
प्रधान आरक्षक से एएसआई (एसएएफ) बने ये जवान : प्रधान आरक्षक एसएएफ से सहायक उप निरीक्षक एसएएफ बनने वालों में रुद्री चंद्र जख़मोला, अनिल सिंह भदोरिया, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, देवेंद्र धुर्वे, रविंद्र कुशवाह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप गोसाई, विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल और विकास कुमार राजपूत शामिल हैं।
आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर प्रमोशन : एसएएफ के जिन जवानों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर प्रमोट किया जाना तय हुआ है, उनमें मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, आशीष रजक, शिवहरि मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकालु, प्रवीण कुमार, असित यादव, राम आशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्णा श्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह पटेल, वीर सिंह, शकर चंद्र सरयाम, सुनील परिवार, चंद्रकांत पांडे, सत्यम द्विवेदी, सुनील यादव, देवराज कलमे, सुरेंद्र सिंह मार्को, सुशील उइके के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा रामलाल भील, उमेश चंद्र दुबे, संतोष कुमार मरावी, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, नरेंद्र सोनबे, दीपक पवार, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरुण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेंद्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी और संजू शर्मा को भी पदोन्नति दी जाएगी।
एक का प्रमोशन लिफाफा बंद : प्रधान आरक्षक संत कुमार धुर्वे के खिलाफ बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज होने के चलते उनका पदोन्नति लिफाफा फिलहाल बंद कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन बहादुर जवानों की कार्रवाई से बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों में नक्सल नेटवर्क को निर्णायक रूप से कमजोर किया गया है। यह प्रमोशन नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

