भोपाल 14 जून (आरएनएस)। महापौर मालती राय व विधायकभगवानदास सबनानी ने जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़ी झील के किनारे प्रेमपुरा घाट पर साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया।
जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत रविवार को प्रेमपुरा घाट पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में महापौर मालती राय व विधायक भगवानदास सबनानी ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता प्रेमी नागरिकों के साथ साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया और कचरा उठाकर थैलों में एकत्र किया। महापौर राय ने इस अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बच्चों सहित अन्य नागरिकों से स्वच्छता संवाद किया और स्वच्छता के प्रति उनके जज्बे की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। महापौर राय ने जीवन में जल स्त्रोतों एवं उनकी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आव्हान किया कि जीवन दायनी नदियों, तालाबों व अन्य जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में संकल्पित होकर कार्य करें।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों व स्वच्छता प्रेमियों ने भी साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया।

