भोपाल 14 जून (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में स्वास्थ्य योग साधना प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण शिविर के सहभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर एस.डी.एम अर्चना शर्मा रावत सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में चूना भट्टी कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयन्ती पार्क में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य योग साधना प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर राय व विधायक सबनानी ने भारत सरकार के आयूष मंत्रालय द्वारा योग प्रशिक्षण हेतु निर्धारित प्रोटोकाल के तहत योग धर्म साधना केन्द्र द्वारा आयोजित स्वास्थ्य योग साधना प्रशिक्षण शिविर के सहभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द भी लिया।

