बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर की झोली में एक के बाद एक फिल्में आकर गिर रही हैं। पिछले हफ्ते खबर आई थी कि गुलशन देवैया के साथ वह एक शॉर्ट फिल्म कर रही हैं जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। ताजा अपडेट है कि सैयामी के हाथ एक नई फिल्म लगी है जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर से निर्देशक बने विक्रम फडनीस बना रहे हैं। विक्रम इससे पहले निया, स्माइल प्लीज और हृदयंतर जैसी फिल्में भी बना चुके हैं।
सैयामी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट की पहली झलक और स्क्रिप्ट की स्पाइरल-बाउंड कॉपी को साझा किया है। साथ में कैप्शन दिया, और आज हर मौन प्रार्थना को अपना रास्ता मिल गया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, नया साल, नई शुरुआत। हमेशा की तरह, मुझे सभी शुभकामनाओं की जरूरत है। रील यूफोरिया और नाइट स्काई मूवीज के सहयोग से निर्मित इस बिना शीर्षक वाली फिल्म में सैयामी को मुख्य अवतार के लिए चुना गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी नजर आएंगे जिन्होंने 2025 में रिलीज छावा से खूब प्रशंसा बटोरी थी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म पर बात करते हुए सैयामी ने बताया कि इसकी कहानी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। वह बहुत खुश हैं कि नए साल 2026 की शुरुआत ऐसी परियोजना से कर रही हैं जो एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें बहुत प्रभावित कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

