मेरठ 14 जनवरी (आरएनएस )। बिजली बंबा मार्ग पर शाम चार बजे अचानक ही ट्रक का पहिया खराब होने की वजह से एक साइड का रास्ता बंद हो गया। उसकी वजह से बिजली बंबा मार्ग पर शाम सात बजे तक भयंकर जाम लगा रहा। शापरिक्स माल चौकी से पुलिस ने पहुंचकर एक साइड को रोक कर धीरे धीरे यातायात संचालित कराया गया।
मंगलवार की शाम शापरिक्स माल की तरफ से एक ट्रक बिजली बंबा चौकी की तरफ जा रहा था। बिजली बंबा मार्ग गांधी इंटरनेशनल स्कूल के सामने अचानक ही ट्रक का पहिया खराब हो गया। ट्रक खड़ा होने से शापरिक्स माल की तरफ से जाने वाले वाहन रुक गए।
वाहनों की लाइन शापरिक्स माल तक लग जाने पर पुलिस को सूचना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धीरे-धीरे एक साइड का यातायात रोक कर दूसरी साइड से वाहन निकाले। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्त के बाद ही ट्रक को सही किया जा चुका है। उसके बाद ट्रक को बिजली बंबा मार्ग से हटाकर साइड कर दिया। तब यातायात संचालित हो सका।
चौकी प्रभारी भरत सारस्वत ने बताया कि पुलिस लगाकर करीब तीन घंटे तक यातायात का संचालन एक साइड से कराया गया। उसकी वजह से दोनों तरफ का यातायात काफी देर तक रुक गया था। ट्रक सही होने के बाद ही यातायात दुरुस्त हो सका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

