मेरठ 14 जनवरी (आरएनएस )। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने के संबंध में तैयारी बैठक आहूत की गयी। उन्होने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि प्रभात फेरी मार्ग, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मूर्ति, पार्क इत्यादि स्थानो पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मरम्मत कार्य, महापुरूषो की मूर्तियो की धुलाई व साफ-सफाई, सजावट इत्यादि कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि प्रभात फेरी वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उपस्थित प्रबुद्धजन नागरिको ने आगामी 26 जनवरी 2026 को (गणतंत्र दिवस) को सौहार्दपूर्ण एवं सादगी के साथ मनाये जाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये, प्राप्त सुझावो का संज्ञान लेते हुये संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमो में छात्र-छात्राओ, स्वयंसेवी संस्थाओ, नागरिको, मा0 जनप्रतिनिधियो, स्वतंत्रता सैनानी आश्रित सहित विभागो की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। सीडीओ को निर्देशित किया कि कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार समस्त विभागीय अधिकारियो की डयूटी लगा दी जाये तथा उनको कार्यों की जिम्मेदारी से अवगत करा दिया जाये। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के समस्त कार्यक्रमो को सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुये पूर्ण उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, समस्त एसीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति/विभिन्न कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

