मेरठ 14 जनवरी (आरएनएस )। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट ने बताया कि वर्ष 2026 अग्नि-सीजन में वनों में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने, अग्निं दुर्घटनाओं की सूचनाओं का अनुश्रवण करने तथा वन अग्नि दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न श्रोतों से सूचना एकत्र करने हेतु तत्कालिक प्रभाव से प्रभागीय अग्नि नियंत्रण कक्ष की (223/1 सिविल लाईन मेरठ) में स्थापना की जाती है। इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ सहायक व सह प्रभारी मौ0 खालिद वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1 होगें। जो अग्नि की सूचना मिलते ही तत्काल वन अग्नि दुर्घटना पंजिका के प्रपत्र-1 में, जो हमेशा नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेगी, में प्रविष्टि की जाएगी। वनों में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना उक्त नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 0121-2641762 व मो0 नम्बर 9412366320, व मो0नं0 9456420790 पर कभी भी दी जा सकती है। फायर सीजन 2025 में आरक्षित वन/संरक्षित वन क्षेत्रों में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना वर्जित है। यदि कोई व्यक्ति आरक्षित अथवा संरक्षित वन क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ सहित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनसाधारण से वन अग्नि की सूचना उपरोक्त दूरभाष पर देने का अनुरोध किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

