मेरठ 14 जनवरी (आरएनएस )। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 1155 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाड़ी गेट के नेतृत्व में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुशहाल नगर स्थित पानी की टंकी के पास बनी खाली बिल्डिंग से अभियुक्त सरताज उर्फ काणा पुत्र बादशाह निवासी 25 फुटा रोड, समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट को 1155 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लिसाडी गेट पर मु0अ0सं0 30/26 धारा 08/20ड्ढ(द्बद्ब)क्च एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गांजा तस्कर पिछले काफी समय से गांजा तस्करी कर रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

