उज्जैन 14 jan, (Rns) । सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने अपने बेटे के साथ बाबा महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे भक्ती में लीन दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में अपने बच्चों के साथ संगीत सेवा देना सबसे बड़ा सौभाग्य है।
फेमस सिंगर शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ बुधवार को उज्जैन पहुंचें। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उनके दोनों बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया।

