चौंधियार खेवा नाविक ने घोषित की अनिश्चितकालीन हड़ताल
प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। संगम गंगा यमुना इलाहाबाद प्रयागराज में अ_ाइस सौ मझली नावों का चालन बंद कर नाविकों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का नेतृत्व करते हुए इलाहाबाद नाविक यूनियन के अध्यक्ष कलंदर चौंधियार ने कहा प्रशासन की अव्यवस्था से संगम में इस बार घाट नहीं बना। इसका खामियाजा संगम के सरदार नाविक खेवा चौंधियार उठा रहे हैं।
संगम में घाट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पैसठ बड़ी नावें लगती हैं। जहां माली नाई दुधहा माली पंडा बैठकर आध्यात्मिक स्नान कराते हैं। संगम घाट की तेईस ऐसी नावें भी हैं जिनके संचालक न तो चौंधियार हैं न खेवा देखने वाले न ही नावें चलाने वाले। ये वहीं हैं जिनकी आमदनी पिछले साल कुंभ के समय सूबे के मा मुख्यमंत्री ने असेंबली में सराहा था।
इलाहाबाद नाविक यूनियन के महासचिव अनु सिंह ने प्रशासन की तेरह जे डी चलने पर सवाल किया। उन्होंने कहा वीआईपी प्रशासन सभी की संगम नहाने की व्यवस्था है। वहीं संगम पर आम लोग नहातेहैं, उसको बंद कर प्रशासन ने जनता के खुशी और संगम नहाने नाव पर जाने के अवसर से बाहर कर दिया। यह लोक आस्था पर नाविकों की सेवा साझीदार होने से बाहर करना है। कुदरत और इंसान की मिली जुली व्यवस्था में प्रशासन का अड़चन चिंताजनक है। ऐसा कभी नहीं हुआ।
हड़ताल की सभा में प्रमुखता से नेतृत्व कर रहे प्रदीप चौंधियार, अमन, गोविंद निषाद, मुकेश, रघुनाथ चौंधियार, सुजीत, विशाल, अंकित युवा चौंधियार आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

