प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस)। डीएसए क्लब ने एसके साहू क्लब को 117 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में 25 ओवर में चार विकेट पर 167 रन (चंचल 43 नाबाद, आराध्य चौबे 27, जैद 21, ऋषि खरे व निपुन श्रीवास्तव एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में एसके साहू क्लब की टीम 18.1 ओवर में 50 रन (अथर्व शुक्ला 15, यश 3/12, अक्षित कुमार 3/16, आरव 2/12) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

