प्रयागराज 14 जनवरी (आरएनएस) विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल बी ने क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब को आठ विकेट से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब 36 ओवर में 127 रन (ओम गौड़ 25, अर्श आदर्श 22, आदर्श त्रिपाठी 3/16, अरुणभ दयाल 3/24, ध्रुव, आर्यन केसरवानी, परीक्षित द्विवेदी, शौर्य प्रताप सिंह एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल बी ने 19.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन (आर्यन सिंह 51 नाबाद, परीक्षित द्विवेदी 33 नाबाद, शौर्य सोनकर व त्रिजल सिंह एक-एक विकेट) बना लिये। मैच में हितेश श्रीवास्तव व अरुण कुमार अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

