आजमगढ़ 14 जनवरी(आर एन एस)जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ावे हिसामुद्दीन पुर में 11 जनवरी को किसी बात को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया मामला मारपीट में बदल गया यह मामला जब महाराजगंज थाने पर पहुंचा तो दोनों तरफ से बच्चे नाबालिक मिले बच्चों का भविष्य डिस्टर्ब ना हो इस चीज को देखकर महाराजगंज पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय दोनों पक्ष में सूलह् समझौता की बात कही किंतु पीडि़त परिवार अपने घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराकर उपचार प्रारंभ कर दिया आज भी अपने बच्चे ं का उपचार कर रही है तथा आरोप लगाया कि महाराजगंज पुलिस उसका मुकदमा नहीं लिख रही है इस संबंध में जब महाराजगंज पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिवार जब चाहे तब मुकदमा लिखवा सकता है हम तो उनके मासूम बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोनों पक्ष को मुकदमे से दूर रहने की सलाह दे रहे थे वरना मुकदमा लिखना हमारा काम ही है किंतु फिर भी हम नहीं चाहते कि मुकदमे में उलझ कर किसी मासूम बच्चों का भविष्य खराब हो
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

