आजमगढ़ 14 जनवरी(आर एन एस)नगर पंचायत कटघर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल लालगंज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पर्व लोहड़ी बिहू मकर संक्रांति की झलकियां प्रस्तुत की नन्हे मुन्ने छात्रों ने आज के चारों तरफ भांगड़ा गिद्दा करके पंजाब में मनाए जाने वाले पर्व की प्रस्तुति की कई छात्राओं ने बिहू नृत्य करके असम की याद दिलाई तथा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश व बिहार में मनाए जाने वाले पर खिचड़ी या मकर संक्रांति की झलकियां प्रस्तुत की कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के छात्रों ने पतंग में रंग भरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आध्यात्मिक विज्ञान से जुड़ा हुआ पर्व है और संपूर्ण भारत में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। यह पर्व हमें प्रसन्नता फसल की प्राप्ति और भगवान सूर्य के उत्तरायण होने की स्थिति में सुख समृद्धि व उल्लास का प्रतीक हैद्य इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशांत चन्द्रा, प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा सिंह,श्रीमती सपना शर्मा,वंदना कुमारी,हेमंत श्रीवास्तव सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

