आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।
दिनांक 11.01.2026 को थाना तरवां पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 0006/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस में विवेचना के दौरान अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 13.01.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय पुलिस टीम द्वारा कबूतरा बाजार से अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र अशोक राम, निवासी ग्राम खरिहानी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया तथा समय करीब 16:05 बजे अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

