प्रभास अभिनीत फिल्म द राजा साब बीती 9 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन ही विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद ट्रेड एनिलिस्ट ने इसके ब्लॉकबस्टर होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन पांच ही दिनों फिल्म की कमाई गिरती चली गई. मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने गुरुवार को तेलुगु बाजारों से ही 9.15 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने भारत में कुल 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तेलुगु से 47 करोड़ रुपये और हिंदी से 6 करोड़ रुपये का योगदान रहा. तमिल, कन्नड़ और मलयालम में शुरुआत से ही कमाई काफी कम रही.
दूसरे दिन से ही कमाई में गिरावट शुरू हो गई. फिल्म ने शनिवार को 26 करोड़ रुपये कमाए, जो शुक्रवार की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है. तेलुगु में कमाई घटकर 20.65 करोड़ रुपये रह गई, जबकि हिंदी में 5.1 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन, जिससे कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, ऐसा नहीं हुआ. रविवार को कमाई और घटकर 19.1 करोड़ रुपये रह गई, जो 26 प्रतिशत से अधिक की एक और गिरावट है.
सोमवार फिल्म के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. चौथे दिन, द राजा साब ने भारत में सिर्फ 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार की तुलना में इसमें 65 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई. तेलुगु फिल्म ने 4.98 करोड़ रुपये और हिंदी फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया. अन्य भाषाओं की फिल्मों का कलेक्शन नगण्य रहा.
पांचवें दिन भी गिरावट जारी रही. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को मात्र 4.85 करोड़ रुपये कमाए. प्रभास की किसी फिल्म के लिए यह सबसे कम सप्ताहिक कमाई में से एक है. इसके साथ ही, पांच दिनों के बाद द राजा साब का कुल भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 119.45 करोड़ रुपये हो गया है.
वर्ल्डवाइड फिल्म ने चार दिनों में लगभग 201 करोड़ रुपये कमाए हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. लेकिन यह भी काफी नहीं होगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म को ब्रेक-ईवन तक पहुंचने और हिट घोषित होने के लिए वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करनी होगी. मौजूदा रुझान को देखते हुए, फिल्म संभवत: अपने लक्ष्य के आधे से थोड़ा अधिक ही हासिल कर पाएगी.
अगर ऐसा होता है, तो द राजा साब कोविड-19 महामारी के बाद प्रभास की दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. यह सिर्फ राधे श्याम से आगे होगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था. द राजा साहब का निर्देशन मारुति ने किया है और इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर के तहत किया है.्
उधर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जासूसी एक्शन-ड्रामा फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश में है। फिल्म ने रिलीज के 40वें दिन 2.50 करोड़ कमाए हैं। यह आंकड़े 39वें दिन 2.35 करोड़ के मुकाबले ज्यादा है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 810.50 करोड़ रुपये हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी कमाई के साथ धुरंधर का कुल संग्रह अब अनुमानित 1262.5 करोड़ रुपये हो गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

