जौनपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान से संस्था के कार्यालय जहांगीराबाद पर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया, संचालन संस्था के चेयरमैन शकील अहमद ने किया,दवा संगठन के प्रादेशिक एवं जिला के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मुख्य अतिथि जनपद के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय को इस कार्यक्रम का प्रेरणा स्रोत कहते हुए आभार प्रकट किए । लाभार्थीयों को आश्वस्त किए कि अनुशासन में रह कर कम्बल ले ,मुख्य अतिथि रजत कुमार पाण्डेय ने जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया। राजेश सिंह,सोमेश्वर केसरवानी,महामंत्री बंशीधर मौर्य,कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, संजीव कुमार सिंह,कार्यवाहक महामंत्री अखिलेश श्रीवास्तव, अमित कुमार साहू, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, ड्रग बाबू सोहेल उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

