जौनपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। सुरेरी क्षेत्र के पत्रकार बृजेश मिश्रा का रामपुर में सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह रामपुर नहर से जौनपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी से तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजेश मिश्रा बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनके माथे, मुंह और नाक पर चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल पत्रकार को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भदोही स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

