जौनपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। जफराबाद पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने पर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व मे उ0नि0 भगवान यादव ने सहयोगियों के साथ चाइनिज मांझा चेकिंग के दौरान ग्राम नाथूपुर, अहमदपुर व नासही से चाइनीज मांझा का प्रयोग कर पतंग उडाने वाले नौ व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी बताते हुये निवारक कार्यवाही के अन्तर्गत धारा 170/ 135/ 126 बीएनएसएस मे हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय पेशी हेतु भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों अयान हाशमी पुत्र मोहम्मद इसरार निवासी नासही, ,इमरान अली पुत्र मोहम्मद नईम निवासी नासही, ,.विनोद कुमार पुत्र स्व0 शोभनाथ, निवासी अहमदपुर, .आयुष गौतम पुत्र विनोद कुमार, निवासी अहमदपुर, ,आदित्य कुमार पुत्र गौतम कुमार निवासी नाथूपुर, गौतम कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी नाथूपुर .कैलाश नाथ पुत्र स्व0 रामनाथ, निवासी नाथूपुर, सुभाष पुत्र स्व0 रामनाथ, निवासी नाथूपुर, प्रवीण कुमार पुत्र स्व0 श्यमा बिहारी, निवासी नाथूपुर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

