सुल्तानपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। वृहस्पतिवार को सातवें इमाम हजरत इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम की शहादत के मौके पर खालिक अली की तरफ से सुबह 10बजे हुसैनिया नौतामीर गोराबारिक अमहट में एक मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें पेश ख्वानी आबिस सुलतानपुरी, सज्जाद सुलतानपुरी अंसार सुलतानपुरी ने की और मजलिस मौलाना कम्बर अली रायबरेली ने पढ़ी उन्होंने कहा कि इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम के दौर में इराक का शासक मामूनरशीद था उसने इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम को 15साल तक हथकड़ी और बेड़ी में बगदाद की जेल में रखा और आज ही की तारीख में उन्हें जेल में जहर देकर शहीद कर दिया और शहादत के बाद लाश को बगदाद के पुल पर लाकर रख दिया जिसे दफन किया गया ।इसी याद में यह जुलूस निकाला जाता है ।इसके बाद शबीहे ताबूत हुसैनिया नौतामीर अमहट से उठकर हुसैनिया नजर अली शाह पर जुलूस की शक्ल में जाकर समाप्त हुआ जिसमें अमहट की अंजुमन असगरिया गोराबारिक अंजुमन असगरिया कदीम अमहट अंजुमने पंजतनी तुराबखानी अंजुमने लश्करे हुसैनी अफलेपुर ने नौहा मातम किया।इसकी जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुलतानपुर ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

