धनपतगंज/सुल्तानपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज विकासखंड की सरैया भरथी कामापुर के युवा प्रतिनिधि दीपांशु रावत ने Óविकसित भारत 2047Ó के स्टार्टअप विजन को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित Óविकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग 2026Ó में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए देशभर से 50 लाख से अधिक छात्रों ने प्रारंभिक क्विज में भाग लिया था। इसके बाद जिला, मंडल और राज्य स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद दीपांशु रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने Óविकसित भारत 2047: स्टार्टअप के माध्यम से राष्ट्र निर्माणÓ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। दीपांशु रावत ने बताया कि यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वे स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

