लम्भुआ/सुल्तानपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। लंभुआ के शिवगढ़ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने मायावती का 70वां जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम गणेश के आवास पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लड्डू वितरित किए। सुश्री मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली में एक दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रभु दास एक डाकघर कर्मचारी थे और माता रामरती थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।मायावती ने 1977 में कांशीराम के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और बाद में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। वह उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उन्हें ÓबहनजीÓ के नाम से जाना जाता है। उनका जन्मदिन Óजनकल्याणकारी दिवसÓ के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में गणेश, कोरी, शारदा राम जी, प्रेम बहादुर सिंह, शिव प्रकाश, लालजी, शुभम, नीरज, दूधनाथ, राहुल देव, रमेश, भुनेश, लालजी, छोटू, दिव्यांशु, राम अकबाल, प्रवेश, बहाऊ और भोला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

