सुलतानपुर 15 जनवरी (आरएनएस)। दुबेपुर गांव में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा और उनकी पत्नी माधुरी वर्मा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जहां सैकड़ों जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए गए, वहीं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में Óखिचड़ी भोजÓ का भी आयोजन हुआ, जिसमें गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सरकार की उपलब्धियों का हुआ बखानकार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके पिता (विधायक विनोद सिंह) के प्रयासों से ही बल्दीराय के 57 गांवों को सुल्तानपुर तहसील में शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में बड़ी राहत मिली है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और क्षेत्रीय उपलब्धियों को भी गिनाया।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: अरविंद वर्मापूर्व प्रधान अरविंद वर्मा और माधुरी वर्मा ने असहाय महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। अरविंद वर्मा ने भावुक होते हुए कहा, मैं राजनीति में रहूँ या न रहूँ, लेकिन गांव का हर गरीब और जरूरतमंद मेरा अपना परिवार है। मेरे दरवाजे गांव वालों के लिए 24 घंटे खुले हैं। पूर्व प्रधान ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां:आवास और पेंशन: पात्र व्यक्तियों को सरकारी आवास और वृद्ध/विधवा पेंशन का लाभ दिलाया।बुनियादी ढांचा: गांव की गलियों में नाली, खरंजा और इंटरलॉकिंग सड़कों का जाल बिछाया। चकरोड निर्माण: किसानों की सुविधा के लिए खेतों तक चकरोड बनवाकर सुगम आवाजाही सुनिश्चित की।खिचड़ी भोज में उमड़ा जनसैलाबत्योहार के उपलक्ष्य में आयोजित खिचड़ी भोज में गांव के कोने-कोने से लोग पहुंचे। बड़े-बुजुर्गों ने पूर्व प्रधान के सेवा भाव की सराहना की और आशीर्वाद दिया। वहीं, खेल सामग्री पाकर गांव के युवा खिलाडिय़ों के चेहरे खिल उठे। पुलकित सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मौजूद रहे पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा भाजपा नेता एवं समाजसेवी रामनयन वर्मा दिनेश वर्मा क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

