बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का 44 वां जन्मदिन जन्मदिन है। एक्टर ने अपने बर्थ डे के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में साउथ के चर्चित एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। उन्होंने भी नील नितिन मुकेश के मलयालम सिनेमा में डेब्यू वाली पोस्ट को शेयर किया है। जानिए, किस फिल्म का हिस्सा बनेंगे नील नितिन मुकेश?
नील नितिन मुकेश ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयक की, जिसमें मलयालम फिल्म ‘खलीफाÓ का पोस्टर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म की घोषणा करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।Ó वहीं साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘खलीफाÓ फिल्म से जुड़ी पोस्ट साझा की। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नील नितिन मुकेश! मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।Ó
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

