धनुष की अगली फिल्म को लेकर अटकलें थीं, इसका नाम ‘डी54Ó हो सकता है। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज हुए टाइटल भी सामने आ चुका है। पोस्टर में धनुष का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है। फिल्म को डायरेक्टर विग्नेश राजा बना रहे हैं।
धनुष की फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसके साथ फिल्म का टाइटल लिखा है। धनुष की फिल्म का नाम ‘काराÓ होगा। पोस्टर में उनका लुक भी काफी अलग है, वह काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। हाथ में हथियार है और चारों तरफ आग लगी है। इससे लगता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा।
धनुष की फिल्म ‘काराÓ का पोस्टर मकर संक्राति और पोंगल के त्योहार के मौके पर रिलीज किया गया। धनुष और मेकर्स ने फैंस को इन त्योहारों पर शुभकामनाएं भी दी हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म का म्यूजिक पराशक्ति मूवी के म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। कहानी को डायरेक्टर विग्नेश ने ही लिखा है।
फिल्म ‘काराÓ में धनुष एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं पिछले साल रिलीज हुई ‘इडली कढ़ाईÓ में वह एक इमोशनल स्टोरी का हिस्सा बने। वहीं फिल्म ‘तेरे इश्क मेंÓ उनका इंटेंस रोमांस दर्शकों को देखने को मिला। इस तरह वह अलग-अलग जॉनर में अभिनय करके दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

