मुंबई ,16 जनवरी (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में अहम माने जाने वाले नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 29 महानगरपालिकाओं के इन चुनावों को राज्य की मिनी विधानसभा की तरह देखा जा रहा था, जहां सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के लिए यह मुकाबला राजनीतिक ताकत का पैमाना माना जा रहा था।
गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को मतगणना जारी है। अब तक सामने आए रुझानों में भाजपा स्पष्ट बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है।
अब तक के रुझान*
नगर निकाय चुनाव में कुल 2869 वार्डों में से 1486 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने 737 वार्डों में बढ़त बनाकर सबसे मजबूत स्थिति बनाई है।
वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) 190 वार्डों में आगे है। कांग्रेस 175 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (ठाकरे गुट) 98 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि एनसीपी (अजित पवार गुट) 91 और एनसीपी (शरद पवार गुट) 10 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
अन्य दलों में ्रढ्ढरूढ्ढरू 32 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (रूहृस्) 8 वार्डों में आगे है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नगर निकाय चुनावों के ये रुझान आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सभी की नजरें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

