सोनपुर , 16 जनवरी (आरएनएस)। किशनगंज के नए एसपी संतोष कुमार ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका पूजा-अर्चना कराया। एसपी ने पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने एसपी संतोष कुमार को बुके और मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। भाजपा नेता ने कहा कि एसपी संतोष कुमार का कार्यकाल सारण में काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने जिला में शांति बहाल की और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। आशा है कि किशनगंज में भी उनका कार्यकाल सराहनीय रहेगा। इस अवसर पर पुजारी सुशीलचंद्र शास्त्री, सदानंद बाबा, भूटकून बाबा, राहुल बाबा, बामबम बाबा, विनय बाबा, सुमंत बाबा, मोनू कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। एसपी संतोष कुमार ने मंदिर की व्यवस्था से खुश होकर मंदिर कमिटी को धन्यवाद दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

