हरिद्वार,16 जनवरी (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के पूर्व जनरल मैनेजर रहे डॉ. राजकुमार रावत की अस्थियां शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गईं। यह कर्मकांड उनके पुत्र और यूपी के राज्यमंत्री बृजेश कुमार ने संपन्न कराया। इस दौरान डॉ. राजकुमार रावत के छोटे पुत्र नवनीत राणा, अभय प्रताप सिंह, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पालीवाल, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, उज्जवल पंडित आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

