हल्द्वानी,16 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग प्रोफेसर फैलोशिप कार्यक्रमÓ शुरू किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को दो सप्ताह के लिए विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। इन विशेषज्ञों के साथ अनुसंधान, कार्यशालाएं और अकादमिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि यह फैलोशिप अकादमिक समुदाय को समृद्ध करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

