बाराबंकी 16 Jan, (Rns) । सफदरगंज, रामसनेहीघाट व कोतवाली नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बीमारी से जूझ रही युवती समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के पास से मिले सुसाइड नोट से इसकी पुष्टि है। सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों का पीएम कराया है।सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्बरबजहा गांव निवासी कुलदीप वर्मा उर्फ दीपू अपने खेत के हाते में बने बंगले में अकेला ही रहता था। उसी हाते में रहकर अपने मवेशी और खेत की रखवाली करता था। शुक्रवार की सुबह कुलदीप की पत्नी जब हाते में पहुंची। उसका शव हाते में फंदे से लटका मिला। उसे देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था। म छोटी बहन समेत 16 वर्षीय बेटा घनश्याम और 14 वर्षीय बेटी शिवानी है। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के बैरहाहार मजरे शुक्लाई निवासी मनीष वर्मा (30) पुत्र हंसराज वर्मा की पत्नी अपने मायके में थी। गुरुवार रात पत्नी से फोन पर बात की। जिससे नाराज युवक ने बंद कमरा में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने मनीष के कमरे का दरवाजा बंद देखा। उसे अनहोनी की आशंका हुई। अंदर झांकने पर उसका शव फंदे पर लटका रहा था। घटना बाद मची चीखपुकार से आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जबकि रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र चंदही गांव निवासी निशा (22) पुत्री सनीनो उर्फ गुल्ले का शव शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छत के कुंडे से दुपट्टे फंदे से लटका मिला। युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बीमारी बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से बरामद सुसाइड नोट में निशा ने लिखा है कि उसकी मौत का कारण उसकी बीमारी है। उसने यह भी उल्लेख किया है कि उसकी मृत्यु के पीछे उसके घर-परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है।सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का पीएम कराया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

