मुंबई ,16 जनवरी (आरएनएस)। मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट (6श्व 1085) में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हवाई अड्डे पर घंटों से इंतजार कर रहे यात्रियों का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब विमान के पायलट ने अपनी ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटÓ (स्नष्ठञ्जरु) खत्म होने का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से साफ इनकार कर दिया। इस घोषणा के बाद फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी मच गई और केबिन क्रू व यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्से में एक यात्री विमान के निकास द्वार (श्व&द्बह्ल ष्ठशशह्म्) पर लात मारते हुए और पायलट के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘चूहे की तरह क्यों छिप रहे हो?Ó
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट स्नद्यद्बद्दद्धह्लह्म्ड्डस्रड्डह्म्24 के आंकड़ों के मुताबिक, इस विमान को मुंबई से सुबह 4:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह तीन घंटे से अधिक समय तक ग्राउंड पर ही खड़ा रहा। जो फ्लाइट सुबह 10 बजे क्राबी पहुंचने वाली थी, वह दोपहर करीब 1 बजे वहां पहुंची। देरी से नाराज यात्रियों ने क्रू मेंबर्स को घेर लिया। वायरल वीडियो में एक यात्री चिल्लाते हुए क्रू मेंबर से यह पूछता सुनाई दे रहा है कि पायलट चूहे की तरह क्यों छिपा हुआ है? यात्रियों का कहना था कि उनके हॉलिडे प्लान और ट्रिप का नुकसान कौन भरेगा।
दो यात्रियों को नीचे उतारा, पुलिस को सौंपा
हंगामे के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले विमान के देर से पहुंचने और हवाई यातायात की भीड़ के कारण यह देरी हुई, जिसके चलते पायलट की ड्यूटी का समय समाप्त हो गया। एयरलाइन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बताया कि प्रतीक्षा के दौरान दो यात्रियों ने अनुचित व्यवहार किया और उन्हें अनुशासनहीन घोषित कर दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन दोनों यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। इंडिगो ने अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

