नई दिल्ली ,16 जनवरी (आरएनएस)। दिल्ली के बांसेरा पार्क में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में तीसरे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत की गई। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से दोबारा जोडऩे का अवसर देता है। पतंग उत्सव भले ही इस रूप में दिल्ली के लिए नया हो, लेकिन पतंग उड़ाने की परंपरा हर दिल्लीवासी के बचपन की यादों में बसी हुई है। गली, घर और छत पर पतंग उड़ाना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और यह उत्सव उन्हीं मीठी यादों को फिर से जीवंत करता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पतंग की डोर हमें जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देती है- आगे बढ़ते समय अपने संस्कारों, मूल्यों और देश के प्रति जिम्मेदारी को कभी नहीं छोडऩा चाहिए। इसी सोच के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज ‘विकास भी, विरासत भीÓ के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस सुंदर और भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने पूरे दिल्लीवासियों की ओर से माननीय उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना जी का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से राजधानी को यह यादगार सांस्कृतिक उत्सव देखने को मिला।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

