भोपाल 16 जनवरी (आरएनएस)।शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही जिला स्?तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड स्?पर्धा में पहले दिन लाखों विद्यार्थियों ने उत्?साहपूर्वक सहभागिता की। दो दि?वसीय स्?पर्धा का आयोजन स्?कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदेश के समस्?त विकासखंड मुख्?यालयों पर आयोजित की जा रही। शैक्षिक ओलम्पियाड प्रतियोगिता में पहले दि?न कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों ने हिन्?दी, अंग्रेजी और गणित विषयों के प्रश्?नों के उत्?तर ओएमआर शीट पर अंकित किए। दूसरी तरफ कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने पहले दिन हिन्?दी, अंग्रेजी और संस्?कृत विषयों के प्रश्?नों को हल किया।
17 जनवरी 2026 को कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए हिन्?दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण अध्?ययन एवं कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्?ययन विषयों के प्रश्?नों को ओएमआर शीट पर हल करेंगे।
उल्?लेखनीय है कि, इस जिला स्?तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे विद्यार्थी अपने-अपने जन शिक्षा केन्?द्र के विजेता बन इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। प्रत्?येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) के 04-04 टॉपर विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) के टॉपर 04-04 विद्यार्थी अर्थात् प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2-5 के कुल 28 विद्यार्थियों का चयन जिला स्?तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 8 के तहत जनशिक्षा केन्द्र स्तर से सर्वाधिक अंको के आधार पर प्रत्येक विषय से 06-06 विद्यार्थियों के रुप में एक जनशिक्षा केन्द्र से कुल 36 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय ओलंपियाड़ के लिए किया गया है।
जन शिक्षा केन्?द्र मुख्?यालयों से प्रभारी शिक्षक विद्यार्थियों को बसों और अन्?य परिवहन सुविधाओं से विकासखंड मुख्?यालय के परीक्षा केन्?द्रों तक पहुंचे। विकासखंड मुख्?यालयों पर आयोजित हो रही इस ओलम्पियाड परीक्षा के लिए चयनित बच्?चों के परिवहन, स्?वल्?पाहार एवं भोजन आदि की सभी व्?यवस्?थाएं स्?कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई हैं।

