पुरी जगन्नाध मक्कल सेल्वन विजय सेतुपति के साथ एक पैन-इंडियन फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है. मेकर्स ने आखिरकार टाइटल और फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है. मेकर्स ने एक्टर विजय सेतुपति के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल स्लमडॉग – 33 टेम्पल रोड अनाउंस किया है.
जगन्नाध ने सेतुपति के 48वें जन्मदिन के अवसर पर अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और अपनी फिल्म के टाइटल से पर्दा हटाते हुए बताया कि उनकी फिल्म का नाम स्लमडॉग – 33 टेम्पल रोड होगा. पुरी ने फिल्म से विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक भी दिखाया है. पोस्टर में विजय सेतुपति स्टाइलिश चश्मा पहने और हाथ में खून से सना हुआ एक बड़ा धारदार हथियार पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. अभिनेता करेंसी नोटों से भरे लकड़ी के बक्सों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं.
फर्स्ट लुक जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, झुग्गियों से एक ऐसा तूफान उठता है जिसे कोई रोक नहीं सकता. रॉ, बेरहम, असली. पूरी सेतुपति का नाम हैं स्लमडॉग – 33 टेम्पल रोड. हैप्पी बर्थडे मक्कलसेल्वन एक्टर विजय सेतुपति. तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.
पिछले साल जुलाई में शूटिंग शुरू होने के बाद से ही यह फिल्म चर्चे में रही. यह पुरी जगन्नाध और विजय सेतुपति के बीच पहला कोलैबोरेशन है. इस जोड़ी को लेकर उम्मीदें हैं. इस फिल्म का निर्माण पुरी कनेक्ट्स बैनर के तहत किया जा रहा है और इसे जेबी मोशन पिक्चर्स और जेबी नारायण राव कोंड्रोला मिलकर चार्मी कौर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. इस फिल्म में संयुक्ता विजय सेतुपति के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. फिल्म में तब्बू, विजय कुमार, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी हैं.
हम अक्सर कहते हैं, पैसा ही बोलता है और यही बात विजय सेतुपति की आगामी फिल्म गांधी टॉक्स में नजर आने वाली है. गांधी टॉक्स के मेकर्स ने विजय सेतुपति के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया है, जो काफी शानदार है.
इंस्टाग्राम पर गांधी टॉक्स का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, एक सिक्के के दो पहलू, एक नोट के दो पहलू, एक कहानी के दो पहलू. कुछ कहानियां खामोशी मांगती हैं. गांधी टॉक्स एक खामोश वादा. एक जोरदार दस्तक. 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में.
टीजर में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले भारतीय नोटों को दिखाया गया है, जिनका इस्तेमाल पूरे भारत में कई तरह के गुप्त लेन-देनों के लिए किया जा रहा है. विजय सेतुपति एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो बमुश्किल तरीके से अपना जीवन यापन करता है और आर्थिक तंगी का सामना करता है.
मशहूर किशोर पांडुरंग बेलेकर की निर्देशित गांधी टॉक्स महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी जैसे दमदार कलाकार भी हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

