आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दिन का टीजर रिलीज हो चुका है. बीती 15 जनवरी को फिल्म का रोमांटिक पोस्टर सामने आया था. टीजर की बात करें तो इसमें जुनैद और साई के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री फील की जा रही है. फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर और जाने तूज् या जाने ना जैसी आइकॉनिक फिल्मों के बाद आमिर और मंसूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं.
एक दिन के टीजर में जुनैद खान और साई पल्लवी प्यार की फीलिंग और उसकी गहराईयों तक उतर रहे हैं. जुनैद खान जोकि साई के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. साई के हर शब्द में जुनैद प्यार का मतलब ढूंढ रहे हैं और चेहरे से दर्शा रहे हैं कि साई उनके लिए कितनी मायने रखती हैं.
आमिर खान प्रोडक्शंस ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन और यादगार कहानियां दी हैं और दुनियाभर में अपार प्रेम प्राप्त किया है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब बैनर पेश कर रहा है ‘एक दिनÓ, एक कोमल और भावनात्मक प्रेम कहानी, जिसमें बेहद प्रतिभाशाली साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म साई पल्लवी के बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड डेब्यू को भी चिन्हित करती है. फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई है, जो पर्दे पर साकार होने वाली एक मासूम और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी की झलक देती है.
एक दिन के फर्स्ट लुक में साई पल्लवी और जुनैद खान एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में दिखाई दिए. सर्दियों में दोनों सड़क पर चलते हुए नजर आते हैं, जहां उनकी गर्मजोशी, आकर्षण और सहज केमिस्ट्री साफ झलकती है. पोस्टर के साथ टैगलाइन दी गई है एक प्यार… एक मौका (एक प्यारज् एक मौका). इस पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
दर्शक पहले ही महाराज और लवयापा में जुनैद खान के दमदार अभिनय को देख चुके हैं. अब वह एक भावनात्मक प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है. जुनैद के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं साई पल्लवी, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत कर रही हैं. साई पल्लवी ने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है. वह साउथ की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और देशभर के दर्शकों के बीच बेहद प्रिय हैं.
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिनÓ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. फिल्म की कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखी है. संगीत राम संपत का है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

