अल्मोड़ा,17 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के शीतलाखेत पहुंचने पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान बनी है। उन्होंने बताया कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने किसानों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ किसानों और आम जनता को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने की अपील की। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री हरीश सुनाल, जिला मंत्री बंशीधर जोशी, नारायण बिष्ट, चंदन रावत, भगवत बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, हरीश जोशी, दिनेश पाठक, हरीश रौतेला, नवीन टम्टा, लीला बोरा, कैलाश गोस्वामी, बसंत जीना, आरडी जोशी, गणेश राम, गोविंद सिंह मेहरा, अर्जुन मेहरा सहित महिला मंगल दल चंपा, सल्ला और चंपा क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

