रुद्रपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ऊधमसिंह नगर की 15 जनवरी को आयोजित बैठक में 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत जिले में तहसील एवं विकासखंड स्तर पर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 जनवरी को खटीमा एवं सितारगंज, 27 को किच्छा, 28 को काशीपुर एवं जसपुर, 30 को गदरपुर एवं बाजपुर और 31 जनवरी को मंडी समिति/विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम चरण का समापन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम संबंधित विकासखंड सभागार में होंगे। कार्यक्रमों के दौरान तहसील एवं विकासखंड स्तर पर परिषद की शाखाओं का गठन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री सचिन कुमार ने बताया कि सहकारिता, समाज कल्याण, उद्यान, लोक निर्माण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। संरक्षक एसके नैय्यर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

