रुद्रपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके निरंतर प्रयासों से सरकार ने राज्य योजना के अंतर्गत दो सड़कों के निर्माण के लिए 1.54 करोड़ रुपये की की स्वीकृति दी है। बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। शनिवार को बेहड़ ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि ग्राम तुर्कागौरी में लगभग एक किमी लंबे विभिन्न आंतरिक मोटर मार्गों का सीसी इंटर लाकिंग टाइल्स का निर्माण 78.81 लाख रुपये से किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग सात सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट से किया जाएगा। इस कार्य की कुल लागत 75.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दोनों सड़कों की स्वीकृति राज्य योजना से प्राप्त हो गई है। बेहड़ ने कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी व ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति मिलेगी। बेहड़ ने सड़कों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

