रुद्रपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा नेता महेश मित्तल के पिता जगदीश प्रसाद मित्तल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक डॉ़ प्रेम सिंह राणा ने शोक जताया। शनिवार को सीएम धामी ने महेश मित्तल से फोन पर वार्ता कर शोक जताया। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। यहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, मण्डी के पूर्व चेयरमैन अमरजीत कटवाल, गुरजीत सिंह, दीपक गुप्ता, सौरभ अरोरा रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

